जांजगीर: पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर के सूने मकान में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुराकर चोर फरार
जांजगीर के दीप्ति विहार कॉलोनी में एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर के अनुसार,अपने माता-पिता को छोड़ने ग्राम पलारी गए थे। अगले दिन लौटने पर घर की खिड़की की ग्रिल टूटी मिली और अलमारी का लॉकर गायब था। चोर सोने की चेन, अंगूठियां, हीरे की अंगूठियां, चांदी के जेवर एवं बर्तन सहित करीब 80