इटारसी: इटारसी रेलवे स्टेशन पर रीवा चर्लपल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की स्वीकृति पर सांसद ने रेल मंत्री का माना आभार
नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वीडियो जारी कर बताया कि नर्मदापुरम क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात है जनसुविधा एवं क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान करते हुए रीवा से हैदराबाद (चर्लपल्ली) वाया इटारसी नई रेलगाड़ी क्रमांक 20158/20157 रीवा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर आभार प्रदान किया