इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में बीमारी से तंग आकर रिटायर्ड फौजी ने अत्यधिक दवाओं का सेवन किया, उपचार के दौरान हुई मौत
Etawah, Etawah | Jun 11, 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना के शकुंतला नगर निवासी 65 वर्षीय सत्यवीर सिंह आर्मी से रिटायर्ड थे, उनके पुत्र नीरज ने बताया कि पिता 4 सालों से डिप्रेशन की बीमारी से ग्रसित चल रहे थे मंगलवार सुबह उन्होंने दवाइयां का अत्यधिक सेवन कर लिया इससे उनकी हालत बिगड़ गई, सैफई पीजीआई में उपचार दौरान देर रात मृत्यु हो गई। थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर 2 बजे शव का पीएम कराया।