हुज़ूर: भोपाल में बदमाशों का आतंक, युवक पर धारदार हथियार से हमला
Huzur, Bhopal | Jun 1, 2026 भोपाल में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। राजधानी के मस्जिद बादशाह बाहु के सामने एक युवक पर 8 से 10 हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई|