सूर्यपुरा डिग्री कॉलेज का कार्यपालक अभियंता ने लिया जायजा
70 से अधिक छात्र छात्राओं का हुआ नामांकन
सूर्यपुरा में जिला योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने गुरुवार को नवस्थापित सूर्यपुरा डिग्री महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जिलाधिकारी के निर्देश पर कॉलेज के अस्थायी भवन, पेयजल, शौचालय, पठन-पाठन के लिए तैयार किए गए वर्ग कक्ष एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध सूर्यपुरा डिग्री महाविद्यालय में फिलहाल कला संकाय की पढ़ाई शुरू की जा रही है. प्रथम चरण में कला संकाय के लिए कुल 139 सीटें निर्धारित की गई हैं।ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज आवंटित होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कॉलेज के लेखा सहायक मो. अरशद ने बताया कि नामांकन का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। गुरुवार शाम तक 70 से अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन हो गया है.उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में नामांकन की संख्या और बढ़ेगी। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की शुरुआत को उच्च शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।