फिरोज़ाबाद: पेमेश्वर गेट तलैया के पास चलती आर-1 फाइव बाइक में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
थाना दक्षिण क्षेत्र पेमेश्वर गेट तलैया के पास एक चलती आर-1 फाइव बाइक में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद चला रहे युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई। बाइक पलट गई। उसके बाद जलकर लगभग खाक हो गई। आग लगने के क्या कारण रहे ये किसी को पता नहीं चल सका। फिलहाल उक्त जलती बाइक का वीडियो सोशल गुरूवार शाम साढ़े छह बजे करीबन वायरल होता रहा।