शिवपुरी नगर: कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पोहरी बस स्टैंड के पीछे से 7 पेटी अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
शिवपुरी जिले में अवैध कारोबारियों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस कप्तान यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा छेड़े गए अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पोहरी बस स्टैंड के पीछे से एक युवक को भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथों दबोचा है। जिसकी कीमत 35 हजार रुपए आंकी गई है।