बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार किया, कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद
Baghpat, Bagpat | May 30, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा शनिवार की शाम करीब पांच बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित विशाल निवासी गौरीपुर को गिरफ्तार किया। कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वालों में उप निरीक्षक सत्यम, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार व योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।