बज्जू: जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर मारपीट, 12 नामजद सहित अन्य के खिलाफ बज्जू थाने में मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
Bajju, Bikaner | Jul 2, 2026 बज्जू के संतोषनगर में आवंटित भूखंड पर कब्जे को लेकर विवाद के बाद मारपीट और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संतोषनगर निवासी अशोकदान पुत्र दौलतदान ने पुलिस अधीक्षक को दिए परिवाद में बताया कि उसके पिता के नाम वर्ष 1984 में पुनर्वास योजना के तहत आवंटित भूखंड पर रहते है।