कामां: जुरहरा पुलिस ने सोनौखर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो देशी कट्टे किए बरामद
पुलिस थाना जुरहरा व डीएसटी टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया सोनौखर में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध देशी कट्टे बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जांच की जा रही है। मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।