शिकोहाबाद: थाना रामगढ क्षेत्र के सेलई रोड पर डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, एक बाइक पर सवार तीन भाई घायल
थाना रामगढ क्षेत्र सेलई निवासी अमित, सौरव, राज तीनों भाई बाइक से बुधवार सायं साढ़े छह बजे करीबन फिरोजाबाद आ रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डीसीएम ने थाना रामगढ क्षेत्र सेलई रोड पर टक्कर मार दी। जिससे तीनों भाई घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में तीनों का इलाज जारी है।