शिकोहाबाद: डीएम रमेश रंजन ने शिकोहाबाद स्थित बस स्टैंड पर रेन बसेरा का किया निरीक्षण, असहायों को बांटे 20 कम्बल
डीएम रमेश रंजन ने शिकोहाबाद स्थित बस स्टैंड पर बुधवार शाम पांच बजे करीबन रेन बसेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों को 20 कम्बल वितरित किये गये। वहां पर अलाव भी जलता पाया गया। रैन बसेरा की व्यवस्था ठीक पायरी गयी। इस दौरान एडीएम विशु राजा, एसडीएम शिकोहाबाद अंकित वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।