मुज़फ्फरनगर: अधिवक्ताओं ने फोन पर टहल रहे पड़ोसी को जमकर पीटा, पुलिस ने दो अधिवक्ता भाइयों पर किया मुकदमा, वीडियो हुआ वायरल
शहर में एक मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद शहर में सनसनी फैल गई है। मामला 3 नवम्बर की रात का बताया जा रहा है, जिसमें दो वरिष्ठ अधिवक्ता भाइयों पर अपने पड़ोसी पर घर के बाहर हमला करने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो में दोनों अधिवक्ता पीड़ित को उठाकर जमीन पर पटकते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच शिया समाज संस्था से जुड़ा है।