सैदपुर: नगर पंचायत के सफाईकर्मी और सफाई नायक के बीच विवाद, भारी हंगामे के बाद ईओ ने दोनों पक्षों को बुलाकर कराया समझौता
सैदपुर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब सफाईकर्मियों ने एक सफाई नायक पर साथी सफाईकर्मी से अभद्र भाषा में बात करने का आरोप लगाते हुए जबरदस्त होहल्ला शुरू कर दिया और मामले में कार्रवाई की माँग करने लगे। जानकारी मिलने पर अधिशासी अधिकारी अर्जुन कुमार ने तत्काल दोनों पक्षों को अपने कार्यालय में समझाकर मामला शांत कराया।