हैदरगढ़: कैसरगंज चौराहे पर कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख ने किया, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार करीब 2 बजे एक कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर स्थित कैसरगंज चौराहे पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के तहत यह केंद्र खोला गया है। इसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख सिद्धौर आरती रावत ने किया। इस केंद्र में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं और पुरुष सिलाई, कढ़ाई और कंप्यूटर सीखने को मिलेगा।