कटंगी: कटंगी में 50 बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल की इमारत का भूमि पूजन, सांसद व विधायक ने खोदी नींव
आगामी 1 वर्ष में विकासखंड के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद तहसील मुख्यालय कटंगी में 50 बेड का नया सरकारी अस्पताल आकार लेगा। 9.95 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह अस्पताल वर्तमान अस्पताल की इमारत के ठीक बगल में तैयार होना है। शनिवार की शाम सांसद, विधायक ने अस्पताल की नींव खोदी है।