खंडवा: ओंकारेश्वर में दर्शन करने आए श्रद्धालु दुकानदारों से भिड़े, सड़क पर मचा हंगामा
मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर एक बार फिर विवाद की वजह से चर्चा में है। गजानंद आश्रम के सामने श्रद्धालुओं और प्रसाद विक्रेताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले, लाठियां चलीं और पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।