लोहरदगा: लोहरदगा में भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि
लोहरदगा भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ललित नारायण स्टेडियम से शुरू होकर बरवाटोली चौक, ईस्ट गोला रोड, महावीर चौक, गुदरी बाजार, सोमवार बाजार, अमला टोली, पावरगंज होते हुए न्यू रोड तक निकाली गई।