लोहरदगा: पाक सेना प्रमुख की परमाणु धमकी पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत का पलटवार, कहा- भारत जवाब देने में सक्षम
पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर द्वारा अमेरिका में भारत को परमाणु धमकी देने के बयान पर सोमवार शाम 5 बजे लोहरदगा के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। सांसद सुखदेव भगत ने कहा जो बादल गरजते हैं, वे बरसते नहीं हैं। भारत अपनी ताकत, सीमाओं और जवाब देने के तरीकों को भली-भांति जानता है।