लोहरदगा: लोहरदगा बीएस कॉलेज स्टेडियम में अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, बोकारो टीम बनी चैंपियन
लोहरदगा बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय अंडर-23 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का सोमवार शाम 5:00 बजे भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में राज्यभर के कई जिलों से आए युवा पहलवानों ने दमखम और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुख्य मुकाबलों में टीम चैंपियनशिप में बोकारो ने प्रथम स्थान हासिल किया।