ललितपुर: अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया
पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन,ओवरलोडिंग वाहनों एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा यातायात पुलिस ललितपुर के साथ संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अधिकारियों द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।