जसवंतनगर: जसवंत नगर मॉडल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 23 शिकायतें, मौके पर एक भी निस्तारण नहीं हुआ
तहसील में डीएम शुभ्रांत शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। 23 शिकायतें मिलीं, मौके पर एक भी निस्तारित नहीं हुई। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मोहल्ला अहीर टोला की संत प्रभा ने भूमि कब्जे, तुलसीनगर के रामजीलाल ने मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट लाइन हटाने, जल पोखरा के राहुल प्रताप सिंह ने चकरोड निर्माण शिकायत की.