साईं खेड़ा: गाडरवारा तहसील के अंतर्गत 11वीं की परीक्षा 6 मार्च से प्रारंभ होगी, शिक्षक मधुसूदन पटेल ने दी जानकारी
गाडरवारा अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 6 मार्च दिन बुधवार से क्षेत्रीय शासकीय हाईस्कूलों एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में शुरू हो रही है। 9वीं के सभी पेपर एवं 11वीं के 4 पेपर दोपहर 2 से 5 बजे तक होंगे। इस संबंध में शिक्षक मधुसूदन पटेल द्वारा जानकारी दी गई है।