साईं खेड़ा: नरसिंहपुर जिला गाडरवारा तहसील के अंतर्गत स्थानीय परीक्षाएं अंतिम दौर में
रिजल्ट बनाने में जुटे शिक्षक
गाडरवारा। क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में 27 फरवरी से शुरू हुई स्थानीय परीक्षाएं अपने अंतिम दौर मे पहुँच गई है। राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार हो रही इन परीक्षाओ में कक्षा 3 एवं 4 की स्थानीय परीक्षा शुक्रवार को समाप्त हो गई है जबकि 6 एवं 7 वी की स्थानीय परीक्षा सोमवार को समाप्त हो जाएगी । शिक्षक मधुसूदन पटेल द्वारा जानकारी दी ।