अनूपपुर: लिटिल स्टेप स्कूल फिर विवादों में, राष्ट्रीय चिन्ह के दुरुपयोग पर मिला नोटिस
अक्सर विवादों में रहने वाले अनूपपुर का लिटिल स्टेप स्कूल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार अपने विज्ञापन में राष्ट्रीय चिन्ह के कथित दुरुपयोग को लेकर शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है,बताया जा रहा है कि पहले भी स्कूल प्रबंधन विभिन्न मामलों को लेकर चर्चाओं में रहा है, और अब इस नई कार्रवाई ने उसकी कार्यप्रणाली पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं,