मार्टिनगंज: बरदह पुलिस और ठेकमा चौकी इंचार्ज ने मार्टिनगंज व बरदह बाजार में सड़क के किनारे से हटवाया अतिक्रमण, दिए गए निर्देश
आजमगढ़ जिले के बरदह पुलिस द्वारा बरदह व मार्टिनगंज सड़क के किनारे अतिक्रमण को हटाने का काम आज मंगलवार को 2:00 बजे किया गया साथ ही ठेला अतिक्रमण करने वाले लोगों को निर्देशित किया गया कि कोई भी सड़क के किनारे सड़क के किनारे ठेला लगाने का काम नहीं करेगा ठेला लगाने वाले के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी