ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में हत्या के बाद बवाल: परिजनों का चक्का जाम, आरोपी का मकान तोड़ने की मांग
ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास हुई युवक की निर्दयी हत्या के बाद शहर में तनाव बढ़ गया है। पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव घर पहुँचा, तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया और आरोपी के अवैध मकान को तोड़ने की मांग पर अड़ गए। पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है और लोगों को समझाने की कोशिश जारी है।