ग्वालियर गिर्द: चिड़ियाघर में वन्यजीवों को ठंड से बचाने के लिए खास इंतजाम, हीटर, बल्ब और गर्म खानपान की व्यवस्था
ग्वालियर में ठंड ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही गांधी प्राणी उद्यान में रहने वाले वन्यजीवों को सर्दी से बचाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चिड़ियाघर प्रशासन ने जानवरों के लिए हीटर, बल्ब और खास खानपान का इंतजाम किया है ताकि ठंड का असर उनके स्वास्थ्य पर न पड़े।