ग्वालियर गिर्द: पंजाब मेल की चेन कर्मचारी ने ही खींची, बिरला नगर के पास मैनट्रैक पर 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन
ग्वालियर स्टेशन आने से पहले बिरलानगर के नजदीक अप पंजाब मेल एक्सप्रेस की सोमवार सुबह चेन पुलिंग हो गई. पता चला है कि B6 कोच में रेलवे का ही कोई कर्मचारी यात्रा कर रहा था।उसे बिरला नगर में उतरना था जबकि ट्रेन का स्टॉपेज ग्वालियर का मुख्य स्टेशन था लेकिन यात्री ने पहले ही कोच की ट्रेन चेन खींच दी जिससे ट्रेन मैन लाइन पर बिरला नगर स्टेशन से पहले ही रुक गई