सरैया: मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने सरैया थाने का किया औचक निरीक्षण, कई दिशा-निर्देश दिए
सरैया थाना का मुजफ्फरपुर एस एस पी सुशील कुमार ने औचक निरीक्षण सोमवार दिन के 12:30 के करीब किया।उक्त निरीक्षण के क्रम में निम्न पंजियों क्रमशः- गुंडा पंजी, आगन्तुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, महिला हेल्प डेस्क, पासपोर्ट पंजी, मालखाना पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कूर्की पंजियों का अवलोकन किया गया एवं सभी को अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया।