सरैया: सरैया प्रखंड में सरस्वती पूजा की तैयारी पूरी, कल बसंत पंचमी पर होगी मां सरस्वती की पूजा
सरैया प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर रविवार दिन के 2:00 बजे तक सभी तैयारी पूरी कर ली गई। वहीं मूर्ति केदो पर मूर्तिकार द्वारा मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वही संबंध में मूर्तिकार ने बताया कि इस बार मूर्ति की बिक्री कम होने की आशंका है क्योंकि पूजा के दौरान ही इंटर की परीक्षा आयोजित हो रही है इससे असर पड़ रहा है।