कुमारखंड: परमानंदपुर मुसहरी टोला के पास एक शराबी गिरफ्तार
श्रीनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के परमानंदपुर मुसहरी टोला के पास शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परमानंदपुर वार्ड 5 निवासी नवोद ऋषिदेव को शराब पीकर हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में सोमवार शाम 4 बजे कोर्ट भेज दिया गया है।