काराकाट: काराकाट थाना क्षेत्र के गोडारी बाजार में 2 मिनट में बाइक चोरी, घटना CCTV में कैद, मामले में प्राथमिक दर्ज
गोडारी मुख्य बाजार में शनिवार शाम करीब 6 बजे एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है। चोर ने महज 2–3 मिनट के भीतर नई स्प्लेंडर प्लस बाइक पार कर दी। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जमुआ गांव के राकेश कुमार अपने माता-पिता के साथ गोडारी बाजार कपड़े खरीदने आए थे। इसी दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।