भोरे: लाला छापर बाजार में शराब लदी एक मारुति कार को पुलिस ने किया जब्त, चकमा देकर तस्कर हुआ फरार
भोरे थाना क्षेत्र के लाल छापर बाजार के पास पुलिस ने कार्रवाई कर शराब लदी एक मारुति कार को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार हो गया। पुलिस पदाधिकारी प्रिय रंजन द्वारा पुलिस बल के जवानों के साथ यह कार्रवाई की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 1395 पीस बताई जा रही है। वहीं, फरार तस्करों की पहचान कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।