भोरे: लखराव में आयोजित पं दीनदयाल उपाध्याय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गोपालगंज की टीम बनी विजेता,जिता कप
भोरे प्रखंड के लखराव में मंगलवार को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गोपालगंज की टीम विजेता हुई। दीनदयाल नगर की टीम को हराकर गोपालगंज ने ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। विजेता टीम को भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप गिरी ने कप देकर सम्मानित किया। विजेता टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया ।