लवकुशनगर: मां बम्बरवैनी के दरबार में पहुंची भव्य चुनरी यात्रा, विधायक अरविंद पटेरिया रहे शामिल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Oct 18, 2026
लवकुशनगर में शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया के नेतृत्व में सिंचाई कॉलोनी स्थित दुर्गा माता मंदिर से भव्य चुनरी यात्रा रविवार की दोपहर 12 बजे निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा मां बम्बरवैनी मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने चुनरी अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।