शाहजहाँपुर। थाना मदनापुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराकर सार्वजनिक शांति व कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।