कर्वी: चकबंदी में धांधली का आरोप, 40 साल पुराने मकान का रास्ता बंद, किसान ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई
चित्रकूट: ग्राम पंचायत बाबूपुर, तहसील कर्वी के ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह 11 बजे को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को प्रार्थना पत्र देकर चकबंदी में धांधली का आरोप लगाया। उनका कहना है कि 40 वर्ष पुराने मकान का रास्ता बंद कर खेत दूसरे पक्ष के नाम नाप दिए गए। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोबारा चकबंदी और न्याय की मांग की है।