दमोह: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपाइयों ने रैली निकालकर राहुल गांधी का पुतला फूंका, पुलिस बल मौजूद
Damoh, Damoh | Apr 25, 2026 दमोह में भाजपा जिला इकाई ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली। रैली भाजपा कार्यालय से घंटाघर पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी व विपक्ष के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन किया। जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम है।