मंझनपुर: चरवा इलाके में हैंडपंप विवाद में युवती पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
चरवा थाना क्षेत्र में सरकारी हैंडपंप को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है। खराब हैंडपंप की शिकायत करने वाली एक युवती ने गांव के दबंग युवक पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक गांव में लगे सरकारी हैंडपंप के खराब होने की शिकायत किए जाने के बाद आरोपी रंजिश रखता था।