बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई, कई निर्देश दिए गए
कारगिल भवन में शनिवार की दोपहर 02:00 बजे डीएम तुषार सिंगला की अध्य्क्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि सभी विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के ऊपर ध्यान दिया जाए एवं शिक्षा के संबंध में सकारात्मक परिवर्तन हो इस पर विशेष ध्यान दिए जाएं.