बेगूसराय: भगतपुर में करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की हुई मौत
बेगूसराय में करंट के चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने बताया है कि भगतपुर गांव में तकरीबन 12:00 बजे ही काम कर रहे थे। इस दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गई है फिलहाल पुलिस सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल भेज दिया।