गुमला: भारत माला परियोजना के विरोध में टाना भगतों का प्रदर्शन, घंटा बजाकर समाहरणालय में किया हंगामा
Gumla, Gumla | May 28, 2026 भारत माला डायवर्ट एनएच-43 सड़क निर्माण परियोजना के विरोध में राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्रामीणों और टाना भगत आंदोलनकारियों ने लट्ठा टोली से पैदल मार्च निकालकर समाहरणालय पहुंच जोरदार प्रदर्शन किया। तपिश भरी धूप के बीच कई किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे आंदोलनकारियों ने समाहरणालय परिसर में घंटा बजाते हुए विरोध दर्ज किया।