सिराथू: अझुवा में डिग्री कॉलेज के पीछे बंद पड़ी राइस मील के पास मिली युवक की लाश
सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा कस्बे में बुधवार शाम एक शव मिला है।अभय प्रताप डिग्री कालेज के पीछे बन्द राइस मील के पास शव मिला है।बताया जाता है कि मृतक रोहित अझुवा के वार्ड नं 2 का रहने वाला था।परिजनों ने बताया कि सुबह से काम पर निकला था।रोहित मेहनत मजदूरी करता था।शव मिलने से इलाके में चर्चाएं बनी हुई है।पुलिस ने बताया पीएम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।