सिराथू: दारानगर इलाके में बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे लोग गर्मी से बदहाल रात में घर से बाहर निकलने को मजबूर #jansamasya
दारानगर पावर हाउस क्षेत्र में बुधवार दोपहर से लेकर देर रात तक लगातार कई घंटे बिजली की कटौती रही है लोग परेशान हुए हैं। अपने घरों से निकलकर बाहर बैठने और टहलने को मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि प्रतिदिन रोस्टिंग के नाम पर कई घंटे तक बिजली काटी जाती है।छोटे बच्चे बुजुर्ग सभी परेशान होते हैं।यह समस्या महीनों से यहां चल रही है लोग गर्मी से बेहाल हैं।