सुपौल: सुपौल के डीएम ने निर्माणाधीन इन्डोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य का लिया जायजा
Supaul, Supaul | Aug 3, 2024 सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार के द्वारा जिला मुख्यालय अर्न्तगत निर्माणाधीन इन्डोर स्टेडियम का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए डीएम ने संवेदक को कई निर्देश दिए हैं। वही इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी इन्द्रवीर कुमार, सहायक अभियंता, स्थानीय क्षेत्रीय अभियंत्रण संगठन आदि मौजूद थे।