हरदीश नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलारी का शानदार प्रदर्शन, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते कई पदक।
उजियारपुर प्रखंड के हरदीश नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेलारी के छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बालिका U-19 वर्ग में निक्की कुमारी ने ऊंची कूद में प्रथम, जबकि 200 मीटर और लंबी कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया। रवीना कुमारी ने गोला फेंक और ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रीति कुमारी ने 100 मीटर में द्वितीय और ऊंची कूद में तृतीय स्थान हासिल किया।
4×100 मीटर रिले रेस में रवीना, मिताली, निक्की और अनीशा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले 28 सितंबर 2026 को U-17 बालक वर्ग में विद्यालय की कबड्डी टीम विजेता बनी थी। प्रिंस कुमार ने ऊंची कूद में प्रथम और लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजीव कुमार द्वारा बच्चों को दिए गए प्रशिक्षण और खेल कौशल का परिणाम प्रतियोगिता में देखने को मिला। खिलाड़ियों की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
#StreamBihar #Samastipur #Ujiarpur #Belari #SchoolSports #DistrictLevelSports #Athletics #Kabaddi #SportsAchievement #StudentAchievement #BiharSports #NikkyKumari #PrinceKumar #SamastipurNews