कोरबा: बांकीमोंगरा में चक्काजाम समाप्त, मुआवजा मिलने के बाद मामला हुआ शांत
Korba, Korba | Apr 5, 2026 बांकीमोंगरा के बलगी रोड पर हुए सड़क हादसे के बाद उपजा आक्रोश मुआवजा मिलने के साथ शांत हो गया। हाईवा वाहन मालिक द्वारा मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि देने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, सुबह एक हाईवा वाहन (CG-12C-3312) की चपेट में आने से सलिहाभाठा निवासी 36 वर्षीय रामेश्वर दास की मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों