मुज़फ्फरनगर: कैबिनेट मंत्री का सख्त अल्टीमेटम, बिजली विभाग के चीफ को फटकार, बोले- नेतागिरी छोड़ो, काम करो, बिजली व्यवस्था पर फूटा
विकास भवन में बिजली व्यवस्था को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।उन्होंने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुन सकते तो इस्तीफा देकर नेतागिरी करें। बैठक के दौरान रालोद नेता और विभागीय चीफ के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालिया मुकदमे के मामले को लेकर मंत्री पहले से नाराज बताए जा रहे है