सत्तर कटैया: सत्तर कटैया प्रखंड में सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया, भारी संख्या में पुलिस प्रशासन मौजूद रहा
सत्तरकटैया . सहरसा-सुपौल मुख्यमार्ग पर भारत माला प्रोजेक्ट के तहत सड़क निर्माण में उत्पन्न समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण खाली कराया जा रहा है. सोमवार को भी बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया. जिसमें कई लोगों के घर व मकान को जमींदोज कर दिया है और लोग देखते रह गये. सीओ शिखा सिंह के नेतृत्व व थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला की मौजूदगी में